कानपुर से गरजे मोदी: दुश्मन जहां भी हो, हौंक दिया जाएगा, ऑपरेशन सिंदूर जारी

    0
    206

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने यूपी दौरे के तहत कानपुर में अरबों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।

     

     

     

    *शहीद परिवार से मुलाकात*

     

    शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पूरा देश और सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और सरकार हर शहीद परिवार के साथ खड़ी है।

     

     

     

    *पाकिस्तान को चेतावनी*

     

    सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, यह जारी है।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह नया भारत है, जो घर में घुसकर दुश्मनों को खत्म करना जानता है।

     

     

     

     

    *आतंकवाद के खिलाफ एकजुट*

     

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के स्टेट और नॉन-स्टेट एक्टर का खेल अब नहीं चलेगा। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों को सैकड़ों मील अंदर घुसकर तबाह कर दिया। उन्होंने बताया कि भारत के स्वदेशी हथियारों और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत अब आत्मनिर्भर और शक्तिशाली है।

     

     

     

    *शहीद की वीरता को नमन*

     

    सभा में प्रधानमंत्री ने शहीद शुभम द्विवेदी की वीरता को नमन करते हुए कहा कि उनकी पत्नी का आक्रोश अब देश की शक्ति में बदल चुका है, और यही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने देखा।

     

     

     

    कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने बताया कि यह दौरा 24 अप्रैल को तय था, लेकिन पहलगाम हमले के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here