कपिल शर्मा का ज़बरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन! फैंस बोले – “20 साल का कपिल वापस आ गया है!”

    0
    466

    कपिल शर्मा का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी दुबले-पतले नजर आ रहे हैं। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान है। हाल ही में कपिल शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह एकदम कैजुअल लुक में नजर आ रहे थे।

     

    कपिल शर्मा ने ग्रे रंग की टी-शर्ट और पायजामा पहना हुआ था, जिसमें वह काफी स्लिम और फिट नजर आ रहे थे। उनके इस नए लुक को देखकर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

     

     

     

     

    एक यूजर ने लिखा, “20 साल का कपिल शर्मा वापस आ गया है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “हाय कितना ज्यादा वजन कम हो गया कपिल का।” तीसरे यूजर ने लिखा, “अब तो आप बिल्कुल फिट नजर आ रहे हो।”

     

    वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “कपिल आप तो काफी दुबले नजर आ रहे हों, लेकिन काफी अच्छे लग रहे हों।” कई यूजर्स ने पूछे सवाल, “आप पहले ही अच्छे लगते थे, आपने इतना वजन कम क्यों किया है?”

     

     

     

     

    कपिल शर्मा के इस नए लुक को देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में जानना चाहते हैं। कपिल शर्मा का यह ट्रांसफॉर्मेशन उनके फैंस के लिए एक प्रेरणा है और यह दिखाता है कि अगर आप मेहनत करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तो आप भी अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here