ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष सत्र की मांग तेज़, विपक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

    0
    288

    पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। INDIA गठबंधन की बैठक में 16 विपक्षी दलों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त रूप से एक पत्र लिखकर विशेष संसद सत्र बुलाने की मांग की है। विपक्ष का कहना है कि सेना को धन्यवाद देने और सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।

     

     

     

    *विपक्ष की एकजुटता*

     

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह राष्ट्रीय भावना का मामला है। रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकार दुनिया को ब्रीफ कर रही है लेकिन संसद को नहीं। शिवसेना (उद्धव) के नेता संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि अगर मोदी जी अमेरिका के कहने पर युद्ध रोक सकते हैं, तो विपक्ष के कहने पर संसद क्यों नहीं बुला सकते?

     

     

     

    *सरकार पर दबाव*

     

    विपक्ष की इस एकजुटता ने एक बार फिर से राष्ट्रीय सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर सरकार से जवाब मांगने का स्वर बुलंद कर दिया है। अब देखना यह है कि सरकार विपक्ष की मांग पर क्या कार्रवाई करती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here