एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य: योग दिवस पर देशभर में योग का महासंगम

0
161

आज भारत समेत पूरे विश्व में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस साल की थीम है “Yoga for one earth, one health”, जो योग को वैश्विक स्वास्थ्य और पृथ्वी के संरक्षण से जोड़ती है। देशभर में योग का अद्भुत और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिल रहा है, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक, सभी ने योग में भाग लिया।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापत्तनम में 3 लाख से अधिक लोगों के साथ योग कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि योग सभी के लिए है और यह मानवता का विराम बटन है। दिल्ली में 109 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें ऐतिहासिक लाल किला भी शामिल है।

 

 

देश के विभिन्न हिस्सों में योग दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर प्रांगण, प्रयागराज और काशी में आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ योगाभ्यास हुआ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी योग किया। इस अवसर पर लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के महत्व को समझा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here