अमेरिका की हमले के बाद पलटवार की तैयारी में ईरान

0
222

अमेरिका- ईरान तनाव: अमेरिका ने ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें फोर्दो, नतांज़ और इस्फहान शामिल हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन ठिकानों को “पूरी तरह से नष्ट” घोषित किया है और चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तो “बहुत ज़्यादा ताक़तवर” हमला किया जाएगा।

 

 

 

ईरान के द्वारा दी गई चेतावनी

 

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने पहले ही अमेरिका को चेतावनी दी थी कि अगर वह युद्ध में शामिल होता है तो उसे “अपूरणीय क्षति” होगी। ईरान सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है और पलटवार करने की तैयारी में है।

 

 

बढ़ता दिखा तनाव

 

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान के हमले की आशंका से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और युद्ध की संभावना बढ़ गई है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने दोनों पक्षों से शांति और संयम बरतने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here