आजकल की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण ह अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि कई मामलों में लोगों को नींद में ही हार्ट अटैक आ जाता है, जिससे उनकी जान बचाना मुश्किल हो जाता है। अब डॉक्टरों ने इस खतरनाक ट्रेंड के पीछे की 3 प्रमुख वजहें बताई हैं, जिन्हें अगर समय रहते नजरअंदाज किया गया, तो परिणाम जानलेवा हो सकते हैं।

 नींद में क्यों आता है हार्ट अटैक?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जब हम गहरी नींद में होते हैं, तब शरीर रिस्ट मोड में चला जाता है। इस दौरान ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट और शरीर की एक्टिविटी सामान्य से कम हो जाती है। अगर किसी को पहले से हृदय संबंधी बीमारी है या कुछ बुरी आदतें हैं, तो हार्ट पर दबाव अचानक बढ़ सकता है और दिल का दौरा पड़ सकता है।

 डॉक्टरों के मुताबिक ये हैं सोते समय हार्ट अटैक की 3 मुख्य वजहें:

1.  भारी भोजन और देर से खाना खाना

देर रात भारी खाना खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। इससे नींद के दौरान शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता और ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर असंतुलित हो सकते हैं — जो हार्ट अटैक का कारण बन सकते हैं।

2. अत्यधिक तनाव और नींद की कमी

तनाव हार्मोन (कॉर्टिसोल) हार्ट पर नकारात्मक असर डालता है। अगर आप ठीक से नींद नहीं लेते या हमेशा टेंशन में रहते हैं, तो यह आपके दिल के लिए खतरनाक हो सकता है।

3.  धूम्रपान, शराब और निष्क्रिय जीवनशैली

धूम्रपान, एल्कोहल और शारीरिक निष्क्रियता से आर्टरीज़ सख्त हो जाती हैं, जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है। ऐसे में रात के समय जब शरीर शांत अवस्था में होता है, तब दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और हार्ट अटैक आ सकता है।

  • बचाव कैसे करें?हल्का और जल्दी डिनर करें
  •  रोज़ाना कम से कम 30 मिनट वॉक करें
  •  तनाव से बचें और नींद पूरी लें
  •  नियमित हेल्थ चेकअप कराते रहें
  •  स्मोकिंग और शराब से दूरी बनाएं

डॉक्टरों की सलाह है कि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जीवनशैली में बदलाव सबसे जरूरी है। अगर आप भी ऊपर दी गई गलतियां करते हैं, तो सतर्क हो जाइए — क्योंकि दिल की बीमारी कभी भी और कहीं भी जान ले सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here