दिल्ली में तिरंगा बाइक रैली की उठी गंज

    0
    204

    नई दिल्ली: नई दिल्ली में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें शुभारंभ राजधानी की सड़कों पर जोश और देश भक्ति के माहौल के साथ हुई। आयोजित किए गए इस बाइक रैली के कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हुए।

    देशभक्ति की गूंज

    आयोजित किए गए रैली के दौरान कलाकारों में देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को और भी रोमांचक बनाया, जिसमें तिरंगा लहराते हुए हजारों बाइक सवार देशभक्तों ने देशभक्ति गीतों के साथ रैली को आगे बढ़ाया। मौके पर मौजूद संजय सेठ ने यह कहा कि “तिरंगा हमारी एकता, आत्मसम्मान और राष्ट्र प्रेम का प्रतीक है, इस रैली में शामिल होकर आज काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं”।

     

    केंद्रीय मंत्रियों और हजारों नागरिकों की रही भागीदारी

    आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, किरण रिजीजू, जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जीतन प्रसाद, टोकन साहू सहित अन्य सांसद और मंत्री मौजूद रहे और रैली में देश भर से हजारों नागरिको ने काफी उत्साहपूर्वक भाग लेकर सभी का जोश बढ़ाया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here