‘तेरे इश्क में’ की टाइटल ट्रैक ने रिलीज होते ही फैंस को किया इमोशनल

0
105

एंटरटेनमेंट: धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का टाइटल ट्रैक हाल ही में रिलीज़ हुआ है और आते ही इसने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में, साउथ के सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

गाने में एकतरफा प्यार का दर्द, बिछड़ने की पीड़ा और प्यार को पाने की बेचैनी बेहद खूबसूरती से दिखाई गई है। अरिजीत सिंह की आवाज और इरशाद कामिल के गहरे बोलों ने इस गाने को एक इमोशनल मास्टरपीस बना दिया है।

‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरते दिख रहे हैं, और माना जा रहा है कि यह फिल्म भी ‘रांझणा’ जैसी धनुष की पिछली फिल्मों की तरह दिलों को छू जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here