तान्या मित्तल ने 150 बॉडीगार्ड के बयान पर बताया सच

0
49

एंटरटेनमेंट: बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट तान्या मित्तल शो के दौरान अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहीं। घर के अंदर कही गई कुछ बातों ने न सिर्फ कंटेस्टेंट्स बल्कि दर्शकों को भी हैरान कर दिया था। शो से बाहर आने के बाद भी तान्या सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब उन्होंने अपने चर्चित 150 बॉडीगार्ड्स वाले बयान पर खुलकर सफाई दी है।

150 बॉडीगार्ड्स के दावे पर क्या बोलीं तान्या मित्तल?

फिनाले के दौरान तान्या मित्तल ने खुद को शो के इतिहास की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली कंटेस्टेंट बताया था। शो के दौरान, उन्होंने 150 से ज्यादा बॉडीगार्ड होने और सिर्फ बकलावा खाने के लिए दुबई जाने जैसे बयानों को लेकर काफी ध्यान खींचा था। हालांकि, इन बातों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया।

अब शो खत्म होने के बाद, तान्या अपने होम टाउन ग्वालियर लौट चुकी हैं और हाल ही में उन्होंने ‘न्यूज़ पिंच’ नाम के यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने कारोबार और विवादित बयान पर सच बताया।

मैंने कभी 150 बॉडीगार्ड होने की बात नहीं कही

अपने फैक्ट्री विज़िट के दौरान तान्या ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी 150 बॉडीगार्ड होने का दावा नहीं किया.तान्या ने कहा,मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। इंटरनेट पर आपको एक भी वीडियो नहीं मिलेगा जिसमें मैं यह कहते हुए दिखूं कि मेरे पास 150 बॉडीगार्ड हैं। ये बातें खुद गढ़ी गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि यह बयान शो के दौरान मजाक में गलत तरीके से पेश किया गया था।

मजाक को बना दिया गया बॉडीगार्ड का दावा

तान्या ने कहा,जीशान (कादरी) मजाक कर रहे थे। मैंने उनसे कहा था कि मेरे पास 150 से ज्यादा स्टाफ मेंबर्स हैं और उन्होंने उसे बॉडीगार्ड बना दिया। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके पास पर्सनल सिक्योरिटी जरूर है, लेकिन वह कई सालों से है और उन्होंने कभी उसकी कोई संख्या नहीं बताई।

अपने बिजनेस को लेकर भी किया खुलासा

अपने कारोबार के बारे में बात करते हुए तान्या मित्तल ने बताया,मेरे पास एक कपड़ा कारखाना, एक दवा कारखाना और एक गिफ्ट फैक्ट्री है। मैं सब कुछ नहीं दिखा सकती, लेकिन, मैंने यह दौरा इसलिए करवाया ताकि, यह साबित कर सकूं कि मेरे सपोर्टर्स झूठे नहीं थे और मैंने कभी झूठ नहीं बोला।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here