सिद्धार्थ जयसवाल चुने गए जेसीआई एक्सपो उत्सव 2025, मुख्य संचालक

0
315

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में हर साल धूमधाम से आयोजित होने वाला जेसीआई एक्सपो उत्सव, जिसे ‘रांची का त्यौहार’ भी कहा जाता है, इस वर्ष और भी भव्य रूप में सितंबर महीने में आयोजित होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के मुख्य संचालक के रूप में जेसी सिद्धार्थ जयसवाल को चुना गया है। जेसीआई एक्सपो उत्सव की पहचान एक बड़े कंज्यूमर फेस्टिवल के रूप में की जाती है। विगत 27 वर्षों से यह एक्सपो झारखंड का सबसे बड़ा उपभोक्ता मेला रहा है, जो रांची के मोरहाबादी मैदान में सात दिनों तक आयोजित होता है। इस आयोजन में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, फ्लैट, घर से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं, नई गाड़ियां, फर्नीचर आदि एक ही स्थान पर उपलब्ध होते हैं। हर साल यह एक्सपो 5 लाख से अधिक लोगों को आकर्षित करता है, और रांचीवासियों के लिए यह एक उत्सव का रूप ले चुका है।

इस वर्ष जेसी सिद्धार्थ जयसवाल को एक्सपो के मुख्य संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिद्धार्थ जयसवाल जेसीआई रांची के पूर्व सचिव रह चुके हैं और पिछले 14 वर्षों से इस एक्सपो में सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। पेशे से वे एक सफल स्टील कारोबारी हैं और पिछले 15 वर्षों से जेसीआई रांची के सक्रिय सदस्य भी हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

इस वर्ष के एक्सपो में सह-संचालक के रूप में जेसी दीपक पटेल, जेसी अभिषेक जैन, जेसी अनीश जैन और जेसी सौरव नरेडी जैसे अनुभवी नाम शामिल हैं, जो सिद्धार्थ जयसवाल के साथ मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

रांचीवासियों को इस साल के जेसीआई एक्सपो उत्सव से एक बार फिर नए आयामों की उम्मीद है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि सिद्धार्थ जयसवाल के नेतृत्व में यह आयोजन किस नई ऊंचाई को छूता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here