‘धुरंधर’ में राकेश बेदी का किरदार चर्चा में

0
83

फिल्म: दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में निभाए गए अपने किरदार को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उन्होंने जमील जमाली नाम के एक पाकिस्तानी राजनेता का रोल निभाया है, जिसे दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने खुलासा किया कि उनका यह किरदार असल जिंदगी के एक नेता से प्रेरित है।

सत्ता के लिए कुछ भी कर गुजरने वाला राजनेता

फिल्म ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के एक प्रभावशाली राजनेता जमील जमाली की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनका किरदार सत्ता के बदलते समीकरणों के बावजूद हमेशा कुर्सी पर बने रहना जानता है। यहां तक कि वह अपनी बेटी की शादी एक खूंखार गैंगस्टर (रणवीर सिंह) से करने को भी तैयार हो जाता है, बस शर्त यही होती है कि उसकी सत्ता सुरक्षित रहे।

राकेश बेदी ने बताया कि यह किरदार एक असली पाकिस्तानी राजनेता से मिलता-जुलता है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर चल रही चर्चाओं में कुछ लोग इसे नबील गबोल जैसे नेताओं से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और मेकर्स पहले ही साफ कर चुके हैं कि यह किरदार पूरी तरह काल्पनिक है, जो वास्तविक घटनाओं से प्रेरित जरूर है।

हिंसा सीधे नहीं, सोच में है

स्क्रीन स्पॉटलाइट से बातचीत में राकेश बेदी ने अपने किरदार पर कहा -फिल्म में हिंसा है, लेकिन छिटपुट. यह एक गंभीर फिल्म है। मेरा किरदार खुद किसी को मारता-पीटता नहीं, लेकिन सब कुछ उसी के इशारों पर चलता है। पाकिस्तान में ऐसे नेता हैं, जिन्हें आज भी राजनीतिक गलियारों और सीनेट में देखा जा सकता है। हिंसा उनके विचारों और काम करने के तरीके में गहराई से शामिल होती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here