मोदी जी ने दिया 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

0
118

भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के भावनगर पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने यहां रोड शो किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने समुद्र से समृद्धि समेत 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने समुद्र से समृद्धि थीम पर आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण भी कियाखबरों के अनुसार यहां से प्रधानमंत्री मोदी लोथल जायेंगे। वहां पीएम निर्माणाधीन नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) की प्रगति की समीक्षा करेंगे। जान लें कि अहमदाबाद जिले में स्थित लोथल, सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र रहा है।

लोथल भारत की प्राचीन समुद्री शक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लोथल में NMHC का निर्माण किया जा रहा है, यह भारत की शानदार समुद्री विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here