विजयदशमी पर जाने रावण दहन का शुभ मुहूर्त

    0
    46

    भारत: हर साल की आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पूरे देश में दशहरा/विजयादशमी/आयुधपूजा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रूप में जाना जाता है। इस वर्ष दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा।

    हिन्दू पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि 01 अक्टूबर की शाम को 07:01 बजे से प्रारंभ हो गया है, जो आज 2 अक्टूबर को शाम 07:10 बजे तक रहेगी। हिंदू मान्यता के अनुसार, रावण दहन प्रदोष काल में करते हैं। ऐसे में रावण दहन का मुहूर्त सूर्यास्त (शाम 06:03 बजे) से लेकर 07:10 बजे तक रहेगा।

    हिंदू धर्म में दशहरा का खास महत्व है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन ही भगवान राम ने लंका नरेश रावण का वध करके माता सीता को बचाया था इसलिए इस दिन रावण दहन भी किया जाता है।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here