विमेंस डबल्स में डाब्राउवस्की और राउटलिफ का धमाल

    0
    258

    भारत: सिनसिनाटी ओपन के मेंस डबल्स में निकोला मेक्टिक-राजीव राम ने लोरेंजो मुसेट्टी-लोरेंजो सोनेगो को शिकस्त देकर बतौर जोड़ी अपना पहला मास्टर्स 1000 खिताब जीत लिया है. साल के अपने तीसरे ही इवेंट में एक साथ अपना पहला टूर-स्तरीय फाइनल खेलते हुए मेकटिक-राम की जोड़ी ने 90 मिनट तक चले मुकाबले में इतालवी जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-5 से शिकस्त देकर बतौर टीम अपनी पहली ट्रॉफी जीती।

    41 साल 4 महीने की उम्र में राजीव राम सिनसिनाटी में ओपन एरा के दूसरे सबसे उम्रदराज मेंस डबल्स चैंपियन बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे 42 वर्षीय डेनियल नेस्टर हैं, जिन्होंने 2015 में एडवर्ड रोजर-वेसलिन के साथ यह खिताब जीता था।

    फाइनल में पहुंचकर मेक्टिक उन चुनिंदा सक्रिय डबल्स खिलाड़ियों में शामिल हो गए, जिन्होंने सभी नौ एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट्स फाइनल खेले। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ रोहन बोपन्ना और माटे पाविक के नाम थी।

     

    वहीं, दूसरी ओर, विमेंस डबल्स फाइनल में गैब्रिएला डाब्रोव्स्की-एरिन राउटलिफ ने गुओ हान्यू-एलेक्जेंड्रा पानोवा को 6-4, 6-3 से शिकस्त देकर बतौर जोड़ी अपना पहला डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीत लिया। सिनसिनाटी की यह जीत इस सीजन उनका दूसरा और बतौर जोड़ी कुल छठा खिताब है।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here