जोकोविच ने रचा इतिहास, 15वीं बार विंबलडन सेमीफाइनल में

0
14

खेल: नोवाक जोकोविच ने विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 7-6 (10), 3-6, 6-3, 6-7(4), 7-6(10-4) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह मैच बुधवार को खेला गया। 5 घंटे तक चले मैच में जोकोविच का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

जोकोविच अपने करियर में 55वीं बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। इसके साथ ही, जोकोविच ने विंबलडन के सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 15वीं बार जगह बनाई है। जोकोविच ने अपने पहले विंबलडन सेमीफाइनल के 19 साल बाद एक बार फिर अंतिम चार में जगह बनाई है। 39 साल की उम्र में वह ओपन एरा में विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला जैनिक सिनर से होगा।

मुकाबले में जोकोविच ने लगातार कनाडाई खिलाड़ी को निशाना बनाया और अपनी रणनीति के साथ आगे बढ़े। अलियासिमे ने भी उन्हें कड़ी चुनौती दी और मुकाबले को पांचवें सेट के टाई-ब्रेकर तक पहुंचाया। आखिर में जोकोविच अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मैच जीत लिया।

नोवाक जोकोविच ने सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करने के साथ रोजर फेडरर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। जोकोविच अब विंबलडन के इतिहास में लगातार 8 बार सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें पहले ये रिकॉर्ड फेडरर के नाम पर था जो लगातार 7 बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हो सके थे।

अब सेमीफाइनल में जोकोविच का सामना इटली के यानिक सिनर से 10 जुलाई से होगा। सिनर ने पिछले साल विंबलडन के सेमीफाइनल में जोकोविच को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। सबकी निगाहें 10 जुलाई से होने वाले मैच पर टिकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here