झारखंड में मानसून एक्टिव, IMD का अलर्ट

0
17

झारखंड: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय होने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई तक राज्य में बादल छाए रहेंगे और अधिकांश जिलों में बारिश होती रहेगी। 29 और 30 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार समेत कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। वहीं, 30 जून और 1 जुलाई को कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि, झारखंड के कई जिलों में रविवार को बारिश हुई है। देवघर के सिकटिया में सबसे अधिक 54 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, रांची में हल्की बारिश हुई। जबकि डालटनगंज 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

बारिश के दौरान, वज्रपात ने भी अपना कहर बरपाया है। शनिवार और रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और गढ़वा में दो लोगों और कैरो थाना क्षेत्र में ढाई वर्षीय बच्ची की जान चली गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here