देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। पेपर लीक की गंभीर शिकायतों और लगातार उठ रहे सवालों के बीच केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है। अब NEET-UG 2026 की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक नेटवर्क और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर कई राज्यों से शिकायतें सामने आई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने CBI जांच के आदेश दे दिए हैं।
बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां पेपर लीक माफिया, कोचिंग नेटवर्क और परीक्षा से जुड़े संदिग्ध लोगों की भूमिका की जांच करेंगी। इस फैसले के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता और गुस्से का माहौल है।
अब सभी की नजर NTA और शिक्षा मंत्रालय पर टिकी है कि दोबारा परीक्षा कब आयोजित की जाएगी और इस बार पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।






























