ईरान का ट्रंप पर तंज

0
33

देश विदेश: ईरान के सन्य कमाडर ब्रिगडियर जनरल सैयद मजीद मूसावी ने ट्रंप की धमकी पर कहा कि जिसका सिर्फ 250 साल इतिहास है, वह देश 6,000 साल पुरानी सभ्यता को धमकी दे रहा है।

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने तेहरान (ईरान) को पाषाण युग में पहुचांने की धमकी दी है। मूसावी ने कहा कि अमेरिका अपने सैनिकों को कब्रों में भेज रहा है।

ब्रिगेडियर जनरल सैयद मजीद मूसावी ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (आईआरजीसी) की एयरोस्पेस फोर्स के चीफ हैं।

ब्रिगेडियर ने एक्स पर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के पोस्ट के जवाब में कहा कि आप अपने सैनिकों को कब्र में भेज रहे हैं, ईरान नहीं। कहा कि आप ईरान को पाषाण युग में ले जाने की बात कर रहे हैं।

तंज कसते हुए कहा कि हॉलीवुड (फिल्म) की कल्पनाओं ने आपके दिमाग पर असर डाला है इसलिए आप 250 साल के छोटे से इतिहास के साथ 6,000 साल पुरानी सभ्यता को धमका रहे हैं।

दरअसल, हेगसेथ ने एक्स पर अपमे पोस्ट में लिखा था, पाषाण युग में वापसी। उनका यह पोस्ट ट्रंप द्वारा ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने की धमकी दिये जाने के बाद आया था।

ट्रंप ने एक्स पर लिखा था, ईरान के नये शासन के राष्ट्रपति पहले से कम कट्टर और ज्यादा समझदार हैं, उन्होंने अमेरिका से युद्धविराम का अनुरोध किया है।

ट्रंप ने लिखा कि हम उस समय इस पर तब विचार करेंगे जब होर्मुज सुरक्षित खोल दिया जायेगा और तब तक हम ईरान को पूरी तरह तबाह कर देंगे। उसे पाषाण युग में वापस भेज देंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here