युद्ध के मुहाने पर दुनिया! ईरान ने ठुकराया अमेरिका का युद्धविराम प्रस्ताव

0
185

ईरान इजरायल : ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच 24 घंटे का युद्धविराम (सीजफायर) हो गया है। ट्रंप के मुताबिक, इस समझौते के तहत पहले ईरान और फिर इजराइल सैन्य कार्रवाई रोकेंगे।

 

ईरान ने सीजफायर समझौते को किया खारिज

हालांकि, ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साफ किया कि कोई भी औपचारिक समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि इजराइल स्थानीय समय के अनुसार सुबह 4 बजे तक हमले बंद करता है, तभी ईरान जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा।

अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान का हमला

ईरान ने यह प्रतिक्रिया अमेरिका द्वारा उसकी न्यूक्लियर साइट पर हमले के जवाब में दी। तेहरान ने कतर स्थित अमेरिकी एयरबेस पर हमला कर दिया, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए। इस पूरे घटनाक्रम के बीच, इजराइल ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here