जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड: जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट

    0
    155

    जस्टिस यशवंत वर्मा के स्टोर रूम में कथित रूप से मिले नोटों के मामले की जांच के लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्य न्यायाधीश सजीव खन्ना को सौंप दी है। समिति ने चार मई को सौंपी गई रिपोर्ट में जिन तथ्यों का उल्लेख किया है, उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

     

     

     

     

    *वायरल वीडियो के बाद जांच*

     

    जस्टिस वर्मा के स्टोर रूम से जले नोटों की वीडियो वायरल होने और पुलिस कमीशन द्वारा दी गई सूचनाओं के आलोक में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।

     

     

     

    *आंतरिक जांच का आदेश*

     

    दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा सौंपी गई प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने मामले की आंतरिक जांच का आदेश दिया था। उन्होंने जांच के लिए 22 मार्च को एक समिति का गठन किया था।

     

     

     

    *समिति का गठन*

     

    समिति में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागु, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जीएस संधवालिया और केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अनु शिवारमण को शामिल किया गया था।

     

     

     

    *जस्टिस वर्मा का बयान*

    जांच के दौरान जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने स्टोर रूम में कथित रूप से पाए गए नोटों से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने जांच का आदेश दिया था और जस्टिस वर्मा के स्टोर रूम में आग बुझाने के दौरान मिले अधजले नोटों से संबंधित वीडियो भी सुप्रीम कोर्ट के वेब साइट पर अपलोड कर दिया था।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here