मिडिल ईस्ट तनाव में होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी

0
18

देश विदेश: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तेल के प्रवाह को रोकने की कोशिश की, तो वह अब तक के हमलों से 20 गुना ज्यादा झटका देंगे।

ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी की कि अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका ऐसे लक्ष्यों को नष्ट कर देगा, जिन्हें आसानी से खत्म किया जा सकता है और इससे ईरान के लिए एक राष्ट्र के रूप में फिर से खड़ा होना लगभग असंभव हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि उस स्थिति में ईरान पर “मौत, आग और क्रोध” का कहर टूट पड़ेगा। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऐसी स्थिति पैदा नहीं होगी और वे इसके लिए प्रार्थना करते हैं।

ट्रंप यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे यह भी कहा कि अमेरिका का यह कदम चीन और उन सभी देशों के लिए “उपहार” होगा, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए बड़े पैमाने पर तेल का आयात करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दुनिया इस कदम की सराहना करेगी।

क्यों अहम है होर्मुज जलडमरूमध्य ?

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में से एक है। खाड़ी देशों से निकलने वाला बड़ी मात्रा में कच्चा तेल इसी रास्ते से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचता है।

अगर यहां तेल की आपूर्ति रुकती है तो इसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजार और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान में 28 फरवरी से युद्ध जारी

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” के तहत हमला किया था। इसके बाद, से दोनों देश लगातार ईरान के विभिन्न ठिकानों पर बमबारी कर रहे हैं।

इन हमलों में अब तक 1500 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च नेता अली खेमनाई सहित उनका पूरा परिवार इस हमले में मारे गए हैं।

वहीं, दूसरी ओर, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। ईरानी सेना की ओर से इजरायल समेत मध्य-पूर्व के कई इलाकों में हमले किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और अधिक बढ़ गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here