जयराम महतो की जान को खतरा होने की आशंका के मद्देनजर उनकी पार्टी जेएलकेएम ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की है। जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव राजदेश रतन ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जयराम महतो को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
जयराम महतो झारखंड के बेरोजगारों, शोषितों और वंचितों के लिए एक सशक्त आवाज बनकर उभरे हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन के कारण वे असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गये हैं।

सुरक्षा की मांग के पीछे के कारणों में जयराम महतो के काफिले को बार-बार रोकना, तोड़फोड़ की घटनाएं और बोकारो की घटना शामिल हैं । जेड श्रेणी की सुरक्षा में आवास में 10 सशस्त्र सुरक्षा गार्ड, छह पीएसओ, दो एस्कॉर्ट, दो शिफ्ट में 24 जवान, दो वॉचर, एक रात में एक इंस्पेक्टर इनचार्ज या सब-इंस्पेक्टर, छह फ्रिस्कर-स्क्रीनर और छह प्रशिक्षित ड्राइवर शामिल हैं ।































