कोलकाता: कोलकाता के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी युवक कॉलेज का पूर्व छात्र है, जिसने दो मौजूदा छात्रों के साथ मिलकर 25 जून को घटना को अंजाम दिया।
खींचकर ले गए कमरे में, मदद की कोई गुहार नहीं सुनी गई
युवती ने बताया कि उसे जबरन कॉलेज कैंपस के एक कमरे में खींचकर ले जाया गया, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कॉलेज के गार्ड भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गार्ड डर या मिलीभगत के चलते चुप रहे।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। कॉलेज प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन पीड़िता इंसाफ की गुहार लगा रही है।





























