रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में देशभक्ति का रंग नजर आया जिसमें मोराबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार ने ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली। इसी के बाद कार्यक्रम में सुरक्षा बलों, NCC, स्काउट गाइड और स्कूली बच्चों ने शानदार मार्च पास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुति दिया।
राज्यपाल कर दिया गया संबोधन
कार्यक्रम में राज्यपाल ने अपने संशोधन में या कहा कि आज का दिन सर जश्न का नहीं बल्कि आत्म चिंतन का है और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज देश और दुनिया झारखंड की ओर देख रही है। प्राकृतिक संसाधन एवं आदिवासी संस्कृति और मेहनतकश जनता की बदौलत राज्य में विकास की असीम संभावनाएं बन रही हैं और हमें मिलकर अफसर को सही दिशा में ले जाना ही हमारा फर्ज है।
झारखंड के राज्यपाल ने झारखंड के खनिज संपदा, कृषि, पर्यटन और खेल के क्षेत्र में हो रही प्रगति का उल्लेख करते हुए, यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में राज्य काफी नई ऊंचाइयों को छूएगा और युवाओं से शिक्षा नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया जाएगा।
शहीदों को किया गया नमन
इसी के साथ राज्यपाल ने आजादी के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया और कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियां ही आज हमें यह दिन दिखाई है और यह हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।



























