झारखंड: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में अब मार्च में होगी सुनवाई। टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान, शीर्ष अदालत ने ED और आलमगीर आलम के अधिवक्ता की बहस सुनने के बाद अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तारीख मुकर्रर की है।





























