SBI SO भर्ती 2026 पर 996 पदों का आवेदन शुरू

    0
    141

    भारत: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने साल 2026 के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती के तहत कुल 996 पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 2 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इसी दिन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी है।

    आयु सीमा

    भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है (1 मई 2025 तक)।

    पदवार आयु सीमा कुछ इस प्रकार है:

    • VP Wealth (SRM) : 26 से 42 वर्ष।
    • AVP Wealth (RM) : 23 से 35 वर्ष।
    • Customer Relationship Executive : 20 से 35 वर्ष।
    • आवेदन शुल्क
    • General / OBC / EWS : ₹750
    • SC / ST / PH : ₹0 (कोई शुल्क नहीं)।

    भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के जरिए।

    महत्वपूर्ण तिथि

    • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 02 दिसंबर 2025।
    • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 23 दिसंबर 2025।
    • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 23 दिसंबर 2025।
    • परीक्षा तिथि : जल्द सूचित की जाएगी।
    • एडमिट कार्ड : परीक्षा से पूर्व जारी होगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here