सरायकेला : आद्रा 13 मई सोमवार से 19 मई रविवार तक की अवधि के लिए संयुक्त (इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन तथा सिग्नल) साप्ताहिक रॉलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन आद्रा मंडल में नियोजित किया गया है ।
परिणामस्वरूप कोचिंग ट्रेनों पर प्रभाव इस प्रकार होगा।
रदद् की गई ट्रेन
(1) 08680/08679 (आद्रा- मिदनापुर-आद्रा) मेमू दिनांक-14.05.2024, 17.05.2024 और 19.05.2024को रद्द रहेगी।
** शॉर्ट- टर्मिनेशन/ शॉर्ट- ओरिजिनेशन**
(1) 08647/08648 (आद्रा-बाराभूम-आद्रा) दिनांक-14.05.2024, 16.05.2024 और 19.05.2024 को पुरूलिया में ही शॉर्ट-टर्मिनटेड/ शॉर्ट-ऑरिजिनेटेड होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा पुरूलिया-बाराभूम-पुरूलिया के मध्य रदद् रहेगी।
(2) 03594/03593 (आसनसोल-पुरूलिया-आसनसोल) मेमू दिनांक-14.05.2024 और 16.05.2024 को आद्रा में ही शॉर्ट-टर्मिनटेड/ शॉर्ट-ऑरिजिनेटेड होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा-पुरूलिया-आद्रा के मध्य रदद् रहेगी।
** मार्ग परिवर्तन**
(1) 18601 (टाटा-हटिया) एक्सप्रेस दिनांक- 17.05.2024 को चांडिल -पुरूलिया- कोटशिला-मुरी के बजाय चांडिल -गूंडा बिहार-मुरी के रास्ते चलेगी।
नियंत्रित की गई ट्रेन:-
(1) 18184 (बक्सर-टाटा) एक्सप्रेस दिनांक- 14.05.2024, 16.05.2024 और 19.05.2024 को नियमित समय पर चलने पर खंड में 45 मिनट के लिए नियंत्रित की जा सकती है।





























