रणवीर सिंह को वॉइस नोट से मिली धमकी, 1 करोड़ की रंगदारी मांग

0
62

मनोरंजन: एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया था। इसके बाद, उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने नई जानकारी साझा की है।

वॉइस नोट में 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। शुरुआती जांच में पता चला कि इस धमकी के तार बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं।

हैरी बॉक्सर का नाम आ रहा सामने

पुलिस ने वॉइस नोट भेजने वाले शख्स का पता लगाया अधिकारियों का कहना है कि नोट में जो आवाज है। वह कथित तौर पर हैरी बॉक्सर की है। जो, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। शुरुआती जांच में, वॉइस नोट में आवाज हैरी बॉक्सर की लग रही है। अभी सबूतों की पुष्टि के लिए और जांच की जा रही है।

इस मामले में जांच अभी जारी है और पुलिस सभी सबूतों को लेकर पूरी तरह पुष्टि करना चाहती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here