भक्ति: प्रेमानंद जी महाराज के भक्तों की लंबी कतार रहती है और कई बॉलीवुड सितारे भी उनसे मिलने के लिए बेताब रहते हैं। अब कॉमेडी के बादशाह राजपाल यादव भी वृंदावन पहुंचे और उन्होंने महाराज जी से आशीर्वाद लिया।
मुलाकात के दौरान राजपाल यादव ने अपने अंदाज़ से वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी.राजपाल यादव को वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज के पास जाते और फिर उनके सामने बैठते देखा गया। उनके बैठते ही माहौल हल्का-फुल्का और मज़ेदार हो गया।































