शराब घोटाले का आरोपी नवीन केडिया रांची से गिरफ्तार

0
8

रांची: शराब घोटाले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कारोबारी नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। नवीन केडिया वही शराब कारोबारी है, जिसे कुछ माह पहले एसीबी ने गोवा में गिरफ्तार किया था। एसीबी ने उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए गोवा कोर्ट में पेश किया था। लेकिन, ट्रांजिट रिमांड नहीं मिल सका और इसके बाद वह फरार हो गया था।

ट्रांजिट रिमांड के बहाने एसीबी को चकमा देने के बाद नवीन केडिया ने एसीबी की अदालत से लेकर हाई कोर्ट तक में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल किया। लेकिन, उसे राहत नहीं मिली। इन सबके बाद, नाटकीय ढंग से छत्तीसगढ़ के दुर्ग का रहने वाले इस कारोबारी को एसीबी ने रांची से गिरफ्तार कर लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here