भारत: क्या आप भी फैंटेसी क्रिकेट, रमी, लूडो, पोकर जैसे ऑनलाइन गेम्स में पैसा दांव पर लगाते हैं। घर बैठे मिनटों में लाखों, करोड़ों रुपए कमाने का सपना देखते हैं?
अगर ऐसा है, तो संभल जाइये !!
बुधवार को भारत सरकार ने ‘प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ़ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025’ लोकसभा में पेश किया। विपक्ष के हंगामे के बीच इस बिल को पास कर दिया गया।
इसके बाद यह राज्यसभा जाएगा और अगर वहां से पास हो गया तो राष्ट्रपति की मंज़ूरी मिलने के बाद यह क़ानून बन जाएगा।
इस बिल के मुताबिक ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को बढ़ावा दिया जाएगा, वहीं ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
































