IPL 2026 में ईशान किशन को मिल सकती है SRH में कप्तानी

0
11

खेल: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नानस्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ मैच खेलकर करेगी।

लेकिन, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कप्तान पर संशय बना हुआ है। सनराइजर्स के नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में, उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन IPL 2026 की शुरुआती मैचों में टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमिंस अभी बैक इंजरी से उबर रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि वे कब टीम से जुड़ेंगे। कमिंस को यह चोट 2025-26 एशेज सीरीज से पहले लगी थी। वे चोट के कारण एशेज सीरीज के कई मैचों से दूरी बनाई और वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर रहे।

ईशान के परफर्मेंस को देखते हुए टीम शुरुआती मैचों की कप्तानी सौंपी जा सकती है। अभिषेक शर्मा टीम के उप-कप्तोन बनाए जा सकते हैं। हालांकि, अभी फ्रेंचाइजी की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। बता दें, हाल ही में, ईशान ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया है। इसके अलावा, किशन के पास भारतीय अंडर-19 टीम की कप्ताअनी का अनुभव भी है। वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं। साथ ही, उनका बल्ला तो गरज रहा ही है।

ईशान किशन का आईपीएल में प्रदर्शन शानदार हैं। हालांकि, पिछले IPL सीजन में ईशान का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा था। लेकिन, पिछले एक महीने में उन्होंने अपनी फॉर्म से सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने अब तक तीन फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्वअ किया है। 119 मैचों में 29.10 की औसत और 137.64 के स्ट्रा इक रेट से 2998 रन बनाए। इस दौरान, किशन ने 1 शतक और 17 अर्धशतक बनाए है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here