एशियाई टूर्नामेंट से भारतीय महिला फुटबॉल टीम का सफर खत्म

0
11

खेल: भारतीय महिला फुटबॉल टीम मंगलवार को एशियाई फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। भारतीय वीमेंस टीम को ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में चीनी ताइपे से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही, टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय टीम को ये मैच 2 गोल के अंतर से जीतना जरूरी था।

भारत की ओर से एकमात्र गोल मनीषा कल्याण ने 39वें मिनट में किया। वहीं, चीनी ताइपे के लिए वाईएच सु ने 12वें मिनट में पहला गोल किया। उसके बाद, पहले हाफ के अतिरिक्त समय में वाईवाई सू ने दूसरे गोल दागे और यू चिन चेन ने 77वें मिनट पर तीसरा गोल किया। मुकाबले के दौरान, भारतीय कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में मैच के बड़े हिस्से में हावी रहने भारतीय टीम कई मौके बनाने के बावजूद गोल में बदलने नाकाम रही। बता दें, भारत इससे पहले ग्रुप स्टेज में वियतनाम और जापान से भी हार चुका है। टीम पहली बार मेरिट के आधार पर इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई की थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here