असम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री से असम के नेताओं की अहम मुलाकात

0
70

राजनीति: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। इसी क्रम में असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष श्री लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान, दोनों नेताओं के बीच आगामी असम चुनाव, झारखंड में चल रही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के समय पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू भी मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here