नेमरा, रामगढ़ : झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार आज रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा—”शिबू सोरेन जी झारखंड की आत्मा थे। उनका संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के लिए किया गया योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अपार दुख की घड़ी में हम सभी मुख्यमंत्री और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।” राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और परिजनों को यह पीड़ा सहने की शक्ति देने की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भावुक नजर आए और उन्होंने राज्यपाल के प्रति आभार जताया। नेमरा में लोगों का जमावड़ा रहा, जहां ग्रामीणों ने भी अपने प्रिय नेता को नम आंखों से अंतिम प्रणाम किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here