12वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाज़ी, यहां देखें टोपर लिस्ट

0
307

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया JAC कक्षा 12 के रिजल्ट. बोर्ड ने कल, 29 अप्रैल को जेएसी 12वीं के रिजल्ट की तारीख और टाइम की घोषणा की थी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा Science, Arts और Commerce स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया गया है. परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jaresults.com पर देख सकते हैं। जैक 12 वीं में आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में इस साल लड़कियों ने बाज़ी मारी है. वहीं, ओवर ऑल रिजल्ट की बात करें तो इसमें लड़के टॉप पर हैं. झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस में 72.7 फीसदी लड़के और 72.67 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं. वहीं, कॉमर्स में 88.40% लड़के पास हुए हैं और 93.46% लड़कियों ने सफलता पायी है.

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर लिस्ट 2024

  1. जीनत प्रवीन, गवर्नमेंट प्लस टू स्कूल कांके, रांची
  2. बहमीं धान, एसएस प्लस हाई स्कूल, खूंटी
  3. दीपाली कुमारी, उर्सलाइन

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर लिस्ट 2024

  1. प्रतिभा साहा, उर्सलाइन, रांची
  2. रिया कुमारी, उर्सलाइन
  3. सृष्टि, उर्सलाइन

झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर लिस्ट 2024

  1. स्नेहा, उर्सलाइन स्कूल रांची
  2. रितिका कुमारी, हजारीबाग
  3. पंकज साहू, सिसई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here