केरल के पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ निधन

0
138

केरल: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा के वरिष्ठ नेता वीएस अच्युतानंद का सोमवार 21 जुलाई को निधन हो गया और वे 101 वर्ष के थे। अच्युतानंद पिछले एक महीना से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था और उनकी स्थिति काफी गंभीर थी। माता के राज्य सचिव एमपी गोविंदन ने उनके निधन का जानकारी दिया।

वीएस अच्युतानंदन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और जनकल्याण एवं वाम पंथी मूल्य की स्थापना के लिए समर्पित किया। वीएस अच्युतानंदन वर्ष 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे और इसके साथ-साथ साथ बार केरल विधानसभा के लिए निर्वाचित किए गए थे। उनका जनता के बीच अपनी साफ छवि और जन सेवा एवं ईमानदारी उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल करवाया था।

 

पार्टी के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

माता के एक अकाउंट पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा गया कि- “Red Salute to Comrade V.S.Achuthanandan!” और साथी वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का 101 वर्ष की आयु में निधन हुआ और उनका संघर्षपूर्ण जीवन और जनता के प्रति समर्पण काफी प्रेरणादायक रहा।

 

शशि थरूर ने जताया शोक

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अच्युतानंदन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। केरल के कम्युनिस्ट आंदोलन के महान नेता वीएस एक साधारण परिवार से उठकर जन नेता बने और 2006 से 2011 तक मुख्यमंत्री रहे। उन्हें सब का सम्मान मिला और लाखों अनुयाई याद करेंगे। ओम शांति।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here