रेलवे में 2162 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू

    0
    129

    रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती सेल (RRC), उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR), जयपुर ने अप्रेंटिस के 2162 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार https://www.rrcjaipur.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 3 अक्टूबर से जारी है जिसकी अभ्यर्थी 2 नवंबर तक आवेदन दे सकतें हैं। आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि भी 2 नवंबर ही है।

    आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां :

    • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 03 अक्टूबर 2025
    • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 02 नवंबर 2025
    • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 02 नवंबर 2025

    आवेदन शुल्क

    • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग : 100 रुपये
    • एससी / एसटी / पीएच : निशुल्क

    इसके भुगतान करने के तरीके

    उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट की मदद से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

    इसकी आयु सीमा

    • न्यूनतम आयु : 15 वर्ष
    • अधिकतम आयु : 24 वर्ष

    उम्मीदवारों को सलाह

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here