रांची में एक बड़ा सड़क हादसा टला, धन से लदा ट्रक पलटा

0
71

रांची: रांची में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रांची के जेल मोड़ के पास धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। घटना रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक लोहरदगा से धान लेकर राँची के एक राइस मिल की ओर जा रहा था। इसी दौरान जेल मोड़ के पास ट्रक चालक ने पीछे चल रही ट्रिपल लोडेड बाइक को बचाने की कोशिश की। बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और सड़क पर पलट गया।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ यातायात व्यवस्था बहाल कराने में लगी हुयी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here