मोरहाबादी में फुटपाथ दुकानदारों के लिए सुनहरा मौका! नए वेंडर मार्केट में दुकान पाने के लिए कब और कैसे करें आवेदन?

0
166

रांची नगर निगम ने मोरहाबादी स्थित नए वेंडर मार्केट में फुटपाथ दुकानदारों के लिए दुकानें आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत, 2016 में किए गए सर्वे और पीएम स्वनिधि पोर्टल पर दर्ज 82 पात्र विक्रेताओं को दुकानें दी जाएंगी।

 

 

 

*आवेदन प्रक्रिया*

 

आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक चलेगी। इच्छुक दुकानदार रांची नगर निगम के ग्राउंड फ्लोर स्थित DAY-NULM शाखा में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में विक्रेता को अपना नाम, पिता या पति का नाम, पीएम स्वनिधि रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, स्थायी पता, विक्रय स्थल, बेचे जाने वाले सामान की जानकारी आदि भरनी होगी।

 

 

 

*पात्रता*

 

नगर निगम ने साफ किया है कि केवल वही विक्रेता आवेदन कर सकते हैं:

– जिनके पास वैध वेंडर आईडी कार्ड और प्रमाणपत्र हो

– जो अब तक किसी भी स्थायी मार्केट में दुकान नहीं पा सके हैं

– जिनका नाम निगम की सर्वे सूची में दर्ज है और जिन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के तहत 5 मार्च 2022 तक रजिस्ट्रेशन करवा लिया है

 

 

*दुकान आवंटन के नियम*

 

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जिन्हें दुकानें मिलेंगी, उन्हें सात दिनों के अंदर वहां दुकान लगानी होगी और वे अपनी दुकान किसी अन्य को नहीं दे सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here