झारखंड में पाकिस्तानी नागरिकों पर कार्रवाई: 7 पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का निर्देश, प्रशासन ने शुरू की तलाश

    0
    341

    कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने का आदेश दिया है। इसके बाद झारखंड में भी पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश शुरू कर दी गई है। अब तक की जानकारी के अनुसार, झारखंड में 7 पाकिस्तानी नागरिक मिले हैं, जिनमें से 4 रांची में और 3 जमशेदपुर में हैं।

     

     

     

     

    रांची के डोरंडा में 3 और हिंदपीढ़ी में 1 पाकिस्तानी नागरिक मिला है, जबकि जमशेदपुर जिले के मानगो और धातकीडीह में 3 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें से कुछ पाकिस्तानी नागरिकों की उम्र काफी अधिक है और वे अपने परिजनों के साथ यहां रह रहे थे। वे लगातार अपना वीजा एक्सटेंशन कराकर यहां रह रहे थे।

     

     

     

    अब पुलिस मुख्यालय से गाइडलाइन मांगी जा रही है कि ऐसे लोगों का क्या करना है। प्रशासन ने इन पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। देखना यह है कि आगे इन पाकिस्तानी नागरिकों के संबंध में क्या कार्रवाई की जाती है और वे भारत छोड़ते हैं या नहीं। सुरक्षा एजेंसियां भी इन पाकिस्तानी नागरिकों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here