अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ब्रिक्स का साथ दोगे तो चुकानी होगी कीमत।डोनाल्ड ट्रंप का ब्रिक्स समर्थन, दे रहा है बाकी के देशों को बहुत बड़ा संदेश। उनके समर्थकों के खिलाफ तीखा रुख अपनाते हुए एक बड़ा ऐलान किया है जिसमें उन्होंने यह कह दिया है कि जो भी देश BRICS की अमेरिका विरोधी नीतियों का समर्थन करेंगे उन्हें आर्थिक कीमत चुकानी होगी। उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसे देशों से आयात किए जाने वाले उत्पादों पर अमेरिका 10% का अतिरिक्त शुल्क लगाएगा।
ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है-“जो देश ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों का साथ देंगे उनके उत्पादों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा इस नीति में किसी भी देश को कोई छूट नहीं दी जाएगी। धन्यवाद !!”
ट्रंप का यह घोषणा आर्थिक और कूटनीतिक तनाव का एक नया दौर बनते जा रहा है। अगर, वह फिर से सत्ता में आते हैं तो ब्रिक्स समर्थक देशों को अमेरिकी बाजार तक पहुंचने में अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उनके इस बयान ने न केवल आर्थिक बल्कि रणनीतिक मोर्चे पर भी अमेरिका के आक्रामक रुख को उजागर किया है।

























