देश विदेश: अमेरिका ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर अगले 10 दिनों तक हमला नहीं करेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा की है। उन्होंने दावा किया कि ईरानी सरकार के अनुरोध पर हमले रोके जा रहे हैं। हालांकि, तेहरान ने ट्रंप के दावे को गलत बताया है।
ट्रंप ने टुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, वे 10 दिनों के लिए सोमवार 6 अप्रैल, रात 8 बजे तक ऊर्जा संयंत्रों पर हमले स्थगित कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि हमारी बातचीत जारी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मीडिया में गलत सूचना फैलाये जाने के बावजूद बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। इससे पहले ट्रंप ने 22 मार्च को ईरान को चेताया था कि अगर 48 घंटों के अंदर होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला गया तो अमेरिका उनके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करेगा।
ट्रंप ने कहा था कि अगर होर्मुज पूरी तरह से खतरों से मुक्त नहीं हुआ तो वो सबसे बड़े बिजली केंद्रों पर हमला करेंगे। इससे इतर ईरान ने अमेरिका के इस दावे खारिज कर दिया है कि उसने हमले रोकने का अनुरोध किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेहरान ने कहा है कि उसने अपने ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किये जा रहे हमलों पर रोक लगाने का कोई अनुरोध नहीं किया है। ईरान ने ट्रंप के बयान गलत करार दिया है। कहा कि बातचीत होने का दावा भी सही नहीं है।




























