रांची के सिरमटोली ब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा

0
38

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सिरमटोली ब्रिज पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान क्लाजिस केरकेट्टा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक ब्रिज पर स्कूटी चलाना सीख रहा था, तभी अचानक उसकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here