रांची : राजधानी रांची के हरमू मैदान में जागृति फाउंडेशन की ओर से आयोजित ट्रेड एक्सपो का शुभारंभ बुधवार को किया गया। उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी झारखंड के सचिव अमरेन्द्र सिंह और आवास बोर्ड के सदस्य अभिलाष साहू विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने एक्सपो के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और कारीगरों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल स्थानीय उत्पादों को मंच मिलता है, बल्कि शिल्प और हस्तकला को भी बढ़ावा मिलता है। 13 दिवसीय यह ट्रेड एक्सपो अपने आप में खास है, क्योंकि इसमें देश के 28 राज्यों से आए हुए कारीगरों ने हिस्सा लिया है। कुल 150 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम उत्पादों सहित कई आकर्षक प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है।

एक्सपो की खास बातें:

  • देशभर के शिल्पकारों को मिला एक साझा मंच
  • लोकल हैंडलूम और होम डेकोर को बढ़ावा
  • खरीदारों को अनोखे और पारंपरिक उत्पाद खरीदने का अवसर

आयोजकों के अनुसार, यह ट्रेड एक्सपो 13 दिनों तक चलेगा और आम नागरिकों के लिए प्रतिदिन खुला रहेगा। एक्सपो का उद्देश्य छोटे और मध्यम स्तर के कारीगरों को बाज़ार उपलब्ध कराना और ग्राहकों को गुणवत्ता युक्त भारतीय उत्पादों से रूबरू कराना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here