झारखंड में गर्मी का टॉर्चर ! रांची के सुबह 10 बजे का तापमान जान कर हो जाएंगे हैरान, आपके अनुमान से परे है अधिकतम तापमान

0
267

रांची। झारखंड में गर्मी बढ़ती जा रही है। मई का महीना शुरू हो गया है। अब अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है। कई जिलों के तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गए हैं।

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की लालसा रहती है। वह जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके यहां का पारा कितना रहा। इसके बाद वे दिन-भर में गर्मी-सर्दी आकलन आम तौर पर कर लेते हैं।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह 10 बजे राज्‍य में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है। सबसे अधिक तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो, चाईबासा, देवघर, गढ़वा, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, पलामू, सरायकेला, पश्चिम सिंहभूम सहित कई जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार 2 मई को सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। सुरक्षा के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। एक छतरी, टोपी या गमछा का इस्तेमाल अपने सिर, चेहरे को ढकने के लिए करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here