क्रिकेट का महामुकाबला, एशिया कप में सामने आएगी भारत-पाक जंग

0
180

क्रिकेट: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं, तो उन मैचों की चर्चा दशकों तक होती है। एशिया कप 9 सितंबर से यूएई में शुरू हो चुका है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुक़ाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि इस बार भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

हालांकि, पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच क्रिकेट को लेकर कई लोगों की राय अलग-अलग है। इससे पहले जब भी भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने हुए, तो क्रिकेट के साथ-साथ कड़वाहट देखने को मिली। ऐसे कई मैच हैं जहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच झड़प हुई।

एशिया कप के इतिहास पर नज़र डालें तो ऐसे कई मैच हैं जहां भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट टीमों के बीच कई रोमांचक मुक़ाबले देखने को मिले। एशिया कप के कुछ मुक़ाबले तो ऐसे रहे जहां दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से लड़ने तक उतर गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here