‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की नोकझोक भरी ड्रामा, फुल मस्ती बढ़ा रही शो की TRP

0
9

मनोरंजन: कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ अपने तीसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी कर चुका है। शो में कॉमेडी, कुकिंग और सेलिब्रिटी एंटरटेनमेंट का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों का ध्यान पूरी तरह खींच लिया है। यही वजह है कि यह शो टॉप-10 रेटिंग्स में लगातार अपनी जगह बनाए हुए है।

हाल ही में, रिलीज हुए प्रोमो में जन्नत जुबैर और निया शर्मा के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिली। दोनों एक-दूसरे पर किचन का सामान चुराने का आरोप लगाते हुए हंसी-मजाक में भिड़ती नजर आई। वीडियो में निया शर्मा जन्नत को मजाकिया अंदाज में कोर्ट ले जाने की धमकी देती हैं। वहीं, जन्नत भी उतनी ही तेजी से जवाब देती दिखती हैं। इस दौरान, सेट पर हंसी का माहौल बन जाता है।

मस्ती और एंटरटेनमेंट का फुल डोज

शो की खासियत इसकी बिना स्क्रिप्ट वाली मस्ती और हल्के-फुल्के मुकाबले हैं, जो इसे दर्शकों के बीच खास बनाते हैं। जन्नत और निया की यह नोकझोंक एक बार फिर साबित करती है कि शो क्यों इतना पसंद किया जा रहा है।

ईशा और एल्विश की केमिस्ट्री चर्चा में

प्रोमो में ईशा मालवीय और एल्विश यादव की जोड़ी भी नजर आई। ईशा ने एल्विश को प्यार से एल्लू कहकर पुकारा, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। दोनों की केमिस्ट्री और कुकिंग चैलेंज में उनकी पार्टनरशिप दर्शकों के लिए खास अटेंशन बनी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here