रांची: विधानसभा चुनाव हेतु गठित स्क्रीनिंग के अध्यक्ष गिरीश चोड़नकर सदस्य पूनम पासवान, प्रकाश जोशी ने आज चतरा,सिमरिया, रामगढ़, हजारीबाग,मांडू, कोडरमा,बरही विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों, जिला अध्यक्षों,वरीय नेताओं,कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्रवार परिस्थितियों तथा उम्मीदवारो के संबंध में अवगत हुए।
इस क्रम में समिति के सदस्यों के साथ प्रदेश मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी एवं सत्यनारायण सिंह भी उपस्थित थे।






























