रांची — झारखंड विधानसभा का षष्ठम विधानसभा का तृतीय (मॉनसून) सत्र आज से प्रारंभ हुआ। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधानसभा परिसर स्थित स्पीकर कक्ष में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिवादन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और राज्यहित में सत्र की सकारात्मक व रचनात्मक कार्यवाही की उम्मीद जताई। दोनों नेताओं के बीच राज्य की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी विधेयकों को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।

गौरतलब है कि मानसून सत्र के दौरान सरकार द्वारा कई महत्त्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत किए जाने की संभावना है। विपक्ष की ओर से भी विभिन्न जनमुद्दों को लेकर सरकार से सवाल किए जाने की तैयारी की गई है।

विधानसभा सत्र की कार्यवाही शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संचालित हो, इसके लिए सभी पक्षों से सहयोग की अपेक्षा जताई गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here